पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल टेबल टेनिस का खिताब योगेश मानसी को

स्कूल टेबल टेनिस का खिताब योगेश मानसी को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वी चंपारण किलकारी ने बॉल बैडमिंटन में मारी बाजी

पटनाजिला खेल विभाग की ओर से आयोजित स्कूल टेबल टेनिस का खिताब योगेश मानसी ने जीत लिया है। बालक एकल के फाइनल में योगेश ने आदित्य उमंग को 11-8,11-8,11-5 से हराया। सेमीफाइनल में योगेश ने सागर को, आदित्य ने अक्स अंश को हराया। क्वार्टर फाइनल में अभिराज, अमित कुमार, विश्वजीत नवैद हार कर बाहर हो गए।

विद्यालयताइक्वांडो में सेंट्रल स्कूल का दबदबा

दूसरीओर विद्यालय ताइक्वांडो तलवारबाजी में पटना सेंट्रल स्कूल और इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा रहा। ताइक्वांडो के बालक वर्ग में स्वर्ण कृष, युवराज जीत राज, आकाश, शुभेंदु, आकाश, एनके सिंह, अनिकेत कुमार ने जीता। अंडर-17 में सूरज, नित्यलेश, रवि कुमार, विशाल कुमार, चेतन केशव गोल्ड पर कब्जा जमाने में सफल रहे। वहीं तलवारबाजी के फायल में कृतिका को स्वर्ण, श्रेया को रजत अंजलि और स्वीटी को कांस्य पदक मिला। ईपी में श्रेया को स्वर्ण, पायल को रजत, काजल रेखा को कांस्य पदक मिला। सेबरे में आशु को स्वर्ण, रूपा को रजत प्रिया अंजलि को कांस्य पदक मिला।

पटना|संत जेवियर्सहाई स्कूल में अंबेदकर खेल सम्मान का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों खेल में योगदान देनेवाले को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपर आरक्षी महानिदेशक एके. उपाध्याय, वन पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव दीपक कुमार, आयकर आयुक्त अन्वेषण कुमार संजय अंबेदकर खेल विहार के जेके दास मौजूद थे।

अंबेदकर खेल सम्मान : खिलाड़ी सम्मानित