बीपीए अध्यक्ष खेलमंत्री को देंगे ज्ञापन
पटना| पटनाजिला खेल विभाग की ओर से जिला महिला खेल का आयोजन 25 से 26 सितंबर तक किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने दी। इसमें 31 सितंबर 2014 को 25 वर्ष पूरा करनेवाली महिलाएं ही हिस्सा ले सकेंगी। सभी स्पर्द्धाएं सुबह नौ बजे से होंगी। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, हैंडबॉल, बैडमिंटन सचिवालय स्पोर्ट्स क्लब में टेनिस मैच होंगे।
पटना| दूसरीबिहार राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन कटिहार जिले में 8 से 12 अक्टूबर तक किया जाएगा। राज्य टेटे संघ के सचिव मुकेश राय ने बताया कि कटिहार के डीएम प्रकाश कुमार के नेतृत्व में एक बैठक हुई। इसमें एसडीए विनोद कुमार को आयोजन सचिव कटिहार टेटे संघ के सचिव जय प्रकाश शर्मा को संयोजक बनाया गया है।
पटना| खेलविधेयक पर भारतीय ओलिंपिक संघ के पत्र का राज्य सरकार की ओर से जवाब नहीं देने पर बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने नाराजगी जताई है। इस संबंध में वे खेलमंत्री को 23 सितंबर को एक ज्ञापन सौंपेंगे। ओलिंपिक संघ ने राज्य सरकार को लिखे पत्र में कहा है कि खेल विधेयक वापस नहीं लिया जाता है, तो वह राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलने पर रोक लगा देगा।