पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा में एक ही तस्वीर दिखाकर कई प्रखंडों में पास कराए बिल

मनरेगा में एक ही तस्वीर दिखाकर कई प्रखंडों में पास कराए बिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमीन पर पड़े पट्‌ट की तस्वीर

पौधरोपण में खेत की तस्वीर

एक ही तस्वीर का किया दर्जनों जगह इस्तेमाल

मनरेगा की वेबसाइट पर मौजूद हैं फर्जीवाड़ा के सबूत

पास कराते रहे भ्रष्टाचार के बिल

सड़क पर लंबाई में नाला आया तो चौड़ाई बढ़ाकर बिल पास कराया

अनुपम कुमार > पटना 9334940256

ग्रामीणकार्यविभाग के संवेदक ने सड़क की चौड़ाई बढ़ा कर लंबाई को एडजस्ट कर लिया और बिना पूरी सड़क बनाए ही मुख्यमंत्री नगर विकास योजना के तहत बिल पास करवा लिया। 2011-12 में गर्दनीबाग स्थित यारपुर रोड न.-1 में राजकीय आदर्श कन्या मध्य विद्यालय से विजय स्वीट्स तक (कालीबाड़ी मेन रोड) 500 मीटर पीसीसी सड़क का निर्माण होना था। काम शुरू हुआ, लेकिन सड़क को पूरा बनाने की बजाय अधूरा ही छाेड़ दिया गया। कहा गया कि चेंबर बनाने के बाद सड़क के बचे हिस्से को पूरा किया जाएगा। लोग सड़क बनाने का इंतजार ही करते रहे और संवेदक बिल का भुगतान ले चलते बना।

निर्माणकार्य रुकने की वजह बनी चेंबर

निर्माणकार्य रुकने की वजह सड़क के बीचोंबीच स्थित एक चेंबर बनी। इस चेंबर के ऊपर से होकर सड़क बनाने का प्रयास किया गया लेकिन धंसान के कारण इसमें सफलता नहीं मिली। नगर निगम के नक्शे को देखने के बाद मालूम हुआ कि वहां से एक पुराना सीवरेज गुजरता है। इसकी पाइप फटी होने के कारण वहां की मिट्टी धीरे-धीरे पानी में घुल कर बह जा रही थी। उसके कारण ऊपर की मिट्टी धंस जा रही थी और कोई भी निर्माण कार्य स्थायी नहीं रह रहा है। इसी उधेड़बुन में चार महीना का समय सड़क के निर्माण में लग गया।

कालीबाड़ी के पास इस जगह पर कभी धंसा नाला दिखता था। डीबी स्टार ने मुहिम चलाकर नगर निगम को नाला बनने के लिए मजबूर कर दिया। तब निगम ने कहा कि सड़क नाले के कारण अधूरी छोड़ी गई थी। सड़क नहीं बनी तो कारण की पड़ताल में सामने आया कि बिना सड़क पूरी किए ही बिल पास करा लिया गया।

सड़क ठीक थी इसलिए नहीं किया निर्माण

संवेदक से जब डीबी स्टार ने इस संदर्भ में पूछा तो जवाब था कि खगौल रोड से जुड़ी हुई सड़क की स्थिति अच्छी होने के कारण तत्कालीन कार्यपालक अभियंता ने उसका निर्माण छोड़ देने के लिए कहा और बदले में सड़क की चौड़ाई बढ़ा देने के लिए कहा। कटे हिस्से के पुनर्निर्माण के बारे में संवेदक का कहना है कि उसने जितने हिस्से का निर्माण किया, उतने का बिल भुगतान करवाया। नगर निगम ने लगभग 400 वर्गफीट सड़क को काट