- Hindi News
- रिश्वत लेते राजस्व कर्मी को निगरानी ने पकड़ा
रिश्वत लेते राजस्व कर्मी को निगरानी ने पकड़ा
प्रखंडके एक राजस्व कर्मचारी को गुरुवार को निगरानी की टीम ने पांच हजार रुपए का रिश्वत लेते धर दबोचा। निगरानी डीएसपी मो अली अंसारी ने बताया कि पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी जनार्दन शर्मा ने जमीन के दाखिल-खारिज के लिए कलरा बिगहा के सुनील कुमार से पांच हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद सुनील ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की।
सुनील के शिकायत के बाद निगरानी विभाग द्वारा इसका सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ दबोचने की रणनीति बनाई। गुरुवार को राजस्व कर्मचारी ने सुनील को अपने छत्रपाल नगर स्थित आवास पर पैसा ले बुलाया था। निगरानी टीम के रणनीति के तहत सुनील कुमार ने ज्योंही पांच हजार रुपए कर्मचारी को सौंपा, मौके पर तैनात निगरानी डीएसपी मो अली अंसारी की टीम ने उसे दबोच लिया। पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी प्रखंड के हलका संख्या तीन में कार्यरत है। पकड़े गए राजस्व कर्मचारी को बाद में निगरानी टीम अपने साथ पटना ले गई। उधर, निगरानी द्वारा कर्मचारी को रिश्वत लेते दबोचे जाने के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हड़कंप है।
राजस्व कर्मचारी जनार्दन शर्मा को घूस लेते िनगरानी की टीम ने पकड़ा।