- Hindi News
- महावीर कैंसर के पास गाड़ी ने महिला को कुचला, मौत
महावीर कैंसर के पास गाड़ी ने महिला को कुचला, मौत
गुरुवारकी सुबह बेलगाम टाटा सुमो ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल डाला। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के महावीर कैंसर संस्थान के नजदीक हुई।
जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के पुनास वैदौलिया निवासी स्व. चंद्रशेखर शर्मा की प|ी कुंती देवी (55 वर्ष) मंदिरी, पटना में रहकर फुलवारीशरीफ के महावीर कैंसर संस्थान में एक वर्ष से कैंसर का इलाज करा रही थी। गुरुवार की सुबह 6 बजे संस्थान में इलाज के लिए नंबर लगाया था। सुबह 9.30 बजे उसने अपने पुत्र मनीश कुमार से फोन पर बात की थी। मनीष ने उससे कहा था कि वो सड़क पार कर उसका इंतजार करे। इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में बेलगाम सूमो ने उसे धक्का मार दिया। धक्का लगने से वह दूर जाकर गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मनीष पटना इनकम टैक्स ऑफिस में कम्प्युटर विभाग में कार्यरत है। धक्का मारने के बाद सूमो का ड्राइवर भागने की कोशिश में था, लेकिन पब्लिक के आक्रोश को देख वह सुमो छोड़ कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस सूमो को कब्जे में लेकर थाना ले आयी है। खबर मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गये। थाना प्रभारी अब्दुल गफ्फार ने बताया कि सूमो को जब्त कर लिया गया है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फतुहा| सूपनचकके समीप फोरलेन पर गुरुवार को एक अनियंत्रित बोलेरो की लपेट में आने से सूपनचक निवासी विनय कुमार यादव की दस वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्ची न्यू अनुपम विद्यालय, भिखुआ पढ़ने जा रही थी, इसी बीच अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में गई। उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, परन्तु परिजन लाश को लेकर चले गये।
बिहटा। रेलओवरब्रिज बिहटा के समीप डाउन लाइन पर रेलवे ट्रैक पार करने के दरम्यान एक वृद्ध ट्रेन की चपेट गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी बिहटा को दी। पुलिस टीम ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया की मृतक वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी है।