- Hindi News
- दो माह से डाटा इंट्री ऑपरेटरों का नहीं हुआ भुगतान
दो माह से डाटा इंट्री ऑपरेटरों का नहीं हुआ भुगतान
पिछलेदोमाह के भीतर बेल्ट्रान में तीन निदेशक बदलने की वजह से बीते दो माह से अधिक समय से डाटा इंट्री ऑपरेटरों का मानदेय अटका हुआ है। कुछ ऑपरेटरों को इससे भी पहले से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। डाटा इंट्री ऑपरेटर संघ के विशाल ने बताया कि विभाग की ओर से कहा गया था कि त्योहार से पहले ही सभी का भुगतान कर दिया जाएगा। इसके बावजूद अब तक बेल्ट्रान और सर्विस प्रोवाइडर की गलती की वजह से ऑपरेटरों का भुगतान नहीं किया गया। ऑपरेटर को नया मानदेय तो दूर पुराना बकाया भी भुगतान नहीं किया गया है। बेल्ट्रान के एचआर हेड राजीव रंजन ने बताया कि पिछले दो महीने मानदेय को लेकर कुछ परेशानी आई थी। अब इसका समाधान कर लिया गया है। जिन ऑपरेटरों की 20 सितंबर तक अपसेंटी मिल गई है। उनके भुगतान के लिए सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी को पैसे दे दिए गए हैं। जल्द ही ऑपरेटरों का भुगतान कर दिया जाएगा।