दोपहर 12 बजे के बाद खिली धूप
पटना| दोपहर12 बजे के बाद धूप निकलने के कारण मंगलवार को राजधानीवासियों को ज्यादा ठंड का एहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो बुधवार को भी दोपहर तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। धूप 12 बजे के बाद खिलेगी। निदेशक डॉ. एके सेन ने बताया कि 14 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तर पश्चिम की हवा चल रही है, इसके कारण आर्द्रता अधिक है। 14 के बाद पूर्वइया बहने की संभावना है, जिसके बाद आर्द्रता में कमी आएगी।
तापमानचार डिग्री सेल्सियस कम : मंगलवारको राजधानी में दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले भी तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस कम था। सेामवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को यह घटकर 21.4 डिग्री सेल्सियस पर गया। इसके साथ न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। निदेशक ने बताया कि जब अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर कमता है, तो ज्यादा ठंड का एहसास होता है।