- Hindi News
- पटना एम्स में कम खर्च में करा सकते हैं कूल्हा और घुटने का रिप्लेसमेंट
पटना एम्स में कम खर्च में करा सकते हैं कूल्हा और घुटने का रिप्लेसमेंट
पटनाएम्स में कूल्हा और घुटने का रिप्लेसमेंट होने लगा है। तीन महीने में यहां कूल्हे और घुटने का 22 रिप्लेसमेंट किया जा चुका है। इसमें 12 कूल्हे और 10 घुटने का रिप्लेसमेंट किया जा चुका है। रिप्लेसमेंट के लिए मरीजों की इतनी भीड़ हो गई है कि अगले साल जनवरी तक का कोटा फुल हो गया है।
यह जानकारी ऑर्थोपेडिक्स विभाग के डॉ. सुदीप कुमार ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि रिप्लेसमेंट का खर्च यहां काफी कम है। घुटने रिप्लेसमेंट में 70 से 75 हजार, कूल्हे के लिए एक लाख 17 हजार रुपए खर्च होते हैं। यदि यही रिप्लेसमेंट प्राइवेट में या दूसरे बड़े अस्पताल में कराया जाय तो खर्च दोगुने से भी अधिक आता है। वैसे खर्च थोड़ा बहुत इंप्लांट की क्वालिटी पर भी निर्भर करता है। एम्स में जो इंप्लांट उपलब्ध कराया जाता है वह इंपोर्टेड क्वालिटी का होता है। कंपनी जिस कीमत पर देती है, उसी पर इंप्लांट मरीज को उपलब्ध करा दिया जाता है। इसलिए रिप्लेसमेंट का खर्च कम पड़ता है।
पटना एम्स का उद्घाटन क्या 25 दिसंबर को हो पाएगा? इस पर संशय है। पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन जब पटना एम्स आए थे, तो उन्होंने कहा था कि उद्घाटन अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को किया जाएगा। उसी तरह से काम पूरा करने का निर्देश दिया था। पर फिलहाल जो स्थिति है, उससे नहीं लगता है कि पटना एम्स का उद्घाटन 25 दिसंबर को हो पाएगा। इसकी पुष्टि निदेशक डॉ. गिरीश कुमार सिंह भी करते हैं। सूत्रों की माने तो अभी कई महत्वपूर्ण काम बाकी है।
पटना एम्स में तीन मॉड्यूलर ओटी तैयार है। संभावना है कि इनकी सुविधा इसी महीने से मिलने लगे। संस्थान के निदेशक डॉ. गिरीश कुमार सिंह के मुताबिक तीन मॉड्यूलर ओटी के शुरू हो जाने से सभी तरह के आपरेशन होने लगेंगे। डॉ. सिंह ने बताया कि 10 से 15 दिन में सभी मॉड्यूलर ओटी कार्यरत हो जाएंगे।
मंगलवार को आठ साल के बच्चे का किया गया कॉकलियर इंप्लांट
लाख रुपए आता है खर्च
मरीजों का किया गया कॉकलियर इंप्लांट अबतक
पटना के एम्स में मंगलवार को एक और मरीज का कॉकलियर इंप्लांट किया गया। अबतक यहां पांच मरीजों को कॉकलियर इंप्लांट लगाया जा चुका है। पांचों ऑपरेशन सफल रहे हैं। राज्य में पहली बार एम्स में यह सुविधा बहाल हुई है। ईएनटी विभाग की हेड डॉ. कांति भावना का कहना है कि ऑपरेशन काफी जटिल होता है। इसक