पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देर से उतरे जेट, इंडिगो और एयर इंडिया के विमान

देर से उतरे जेट, इंडिगो और एयर इंडिया के विमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना¿ कोहरेके कारण जेट एयरवेज, इंडिगो और एयर इंडिया का विमान मंगलवार को देर से उतरा। जेट एयरवेज का कोलकाता से पटना आने वाला विमान 9 डब्ल्यू 2684 करीब पांच घंटे से भी अधिक लेट से उतरा। इस विमान का पटना आगमन सुबह 9 बजे था, लेकिन दोपहर 2:45 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा। वहीं दिल्ली से आने वाला एयर इंडिया का विमान एआई 409 सुबह 11.55 के बजाय दोपहर तीन बजे आया, जबकि दिल्ली से आने वाला जेट एयरवेज 9 डब्ल्यू 727 दोपहर 12.55 के बजाय दोपहर 2:27 बजे पहुंचा। दोपहर डेढ़ बजे के बाद पटना एयरपोर्ट पर सबसे पहला विमान इंडिगो का उतरा। मुंबई से पटना आना वाला इंडिगो का विमान 6 467 अपने समयानुसार दोपहर 1:40 बजे उतरा।