- Hindi News
- मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या, बाइक फूंकी
मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या, बाइक फूंकी
हथौड़ीथाना क्षेत्र के पितौझिया चौक पर सोमवार की देर रात अपराधियों ने रजनीश कुमार की हत्या कर दी। उसकी बाइक भी जला दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक की मौत दुर्घटना में हुई है। वह पटना के नया टोला में इनफिनिटी काेचिंग चलाता था। परिजन पप्पू शाही ने बताया कि सोमवार को वह पटना के लिए मोटरसाइकिल से घर से निकला। उसे एक नौकर को अतरी गांव से पटना ले जाना था। पिता से बात करने के बाद कोई खबर नहीं मिली।
सीतामढ़ी| बेलाथाने के मुजौलिया गांव के पास एक इंटर की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। घटना सात दिसंबर की है। अपहृता के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें राजू कुमार, हरदेव राय, मिश्री लाल राय, सुंदर देवी रूनवा देवी को नामजद किया है। छात्रा लालबंदी इंटर कॉलेज जा रही थी। तभी मुजौलिया के पास घात लगाए उक्त लोगों ने उसे जबरन स्कार्पियों में बैठा लिया और फरार हो गए।
हाजीपुर| हाजीपुरमें कई बैंक लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले रवि राय उर्फ कालिया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। कालिया नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज मुहल्ले का रहने वाला था। उस पर ओरिएंटल बैंक आईसीआईसीआई बैंक लूटने के आरोप थे। नगर थानाध्यक्ष जीतेंद्र प्रसाद की मानें तो कालिया की मौत गैंगवार में हुई है। कालिया के परिजनों ने पुलिस के बयान को संदेहास्पद बताया हत्या की बात कही।
कटिहार| भूमिविवाद में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या कर दी गई। चचेरे भाई की हत्या पीट-पीट कर कर दी गई। वहीं एक सात वर्ष के बच्चे को गोली मार दी गई। घुमनगर गांव में तौकीर ने चचेरे भाई गुलाम को पीट कर घायल कर दिया। अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। वहीं कुर्सेला के चाईं टोला में चली गोली से घायल बच्चे दिलखुश उर्फ बंटी की सिलिगुड़ी ले जाने के क्रम में मौत हो गई।