पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिहारशरीफ में ससुराल में दामाद की आंख फोड़ी

बिहारशरीफ में ससुराल में दामाद की आंख फोड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ससुरालपहुंचे दामाद की मुहल्ले के लोगों ने इस कदर पिटाई कर दी कि उसकी एक आंख की रोशनी चली गयी। घटना टाउन थाना क्षेत्र के अम्बेर कचहरी मुहल्ले की है जहां भोला रवानी के यहां पीड़ित सुरेश रवानी की ससुराल है। प|ी और ससुराल वालों से उसकी नहीं बनती है। वह राजगीर में रहकर एक होटल में काम करता है।

उसकी प|ी दो बच्चे रवि और किशन के साथ मायके में ही रह रही है। मंगलवार को वह ससुराल आया और दोनों बेटों को साथ लेकर जाने लगा। बच्चे को ले जाता देख उसकी प|ी और ससुराल वालों ने शोर मचा दिया जिससे मुहल्लेवालों की भीड़ लग गयी और लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मुहल्लेवालों की पिटाई से उसकी बायीं आंख में काफी चोट गई।

जख्मी हालत में ही वह थाने पहुंचा, जहां से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। सदर अस्पताल में उसकी आंख की स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने बायां आंख से दिखाई नहीं पड़ने की शिकायत की है। सदर अस्पताल में उसका इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार ने उसकी आंख की रोशनी जाने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि आंख में लगी चोट काफी गंभीर है। ऐसे में आंख की रोशनी जा सकती है।

तेजाब से जख्मी महिला।

जख्मी सुरेश रवानी।