पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हमें लिखें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमें लिखें

Áआपभी हमें पत्र लिखें। हमारा पता है-

दैनिक भास्कर

आशा आर्केड, अनीसाबाद, पटना। आप हमें featuredesk.patna@dbcorp.in

परई-मेल भी कर सकते हैं।

विकलांगों के अनुकूल हो स्कूलों का माहौल

Áबांबेहाईकोर्ट ने सभी शिक्षण संस्थानों को मार्च, 2015 तक विकलांग छात्रों के लिए रुकावटरहित माहौल तैयार करने का निर्देश दिया है। न्यायाधीशों ने सरकार को 15 दिसंबर तक अपने उठाए कदमों के बारे में बताते हुए अनुपालन रिपोर्ट पेश करने को कहा। अदालत के उस आदेश के आलोक में बिहार सरकार भी कदम उठाए। अदालत ने कहा कि विकलांग विद्यार्थियों के मुताबिक माहौल तैयार करने का मतलब कालेजों में इन छात्रों के लिए लिफ्ट, शौचालय आदि को व्हील चेयर के इस्तेमाल के अनुकूल बनाना है। अदालत ने पुणे विवि के कालेजों और शिक्षण संस्थानों, परीक्षा केंद्रों और संबंधित विभागों को विकलांगों के लिए ये सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश देने को कहा है।

-सौरभ कुमार, कंकड़बाग

सफाईकरने का ले संकल्प

Áदैनिकभास्कर का \\\"स्वच्छ पटना अभियान\\\" काफी सराहनीय है। आमजनों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए और अपने आस-पास की गंदगी को दूर करना चाहिए। लोग जागरूक होंगे, तो शहर भी स्वच्छ और साफ दिखेगा। लोगों को अपने दायित्व को समझना चाहिए। हम अपना घर तो साफ कर लेते हैं और कचरे को सड़क पर ही फेंक देते हैं, जिससे और गंदगी फैलती है।

-आरजी राहुल, पटनाकालेज

चोरोंका आतंक

Áअरसेबाद फिर से पटना में चोरों का आतंक हो गया है। रोज ही कहीं-न-कहीं चोरी की घटनाएं होती हैं। घंटे भर में चोर किसी की जीवन भर की कमाई लूट ले जाते हैं। हमें चाहिए कि हम सावधानी बरतें और प्रशासन को मदद दें, तो चोरी की घटनाएं कम हो सकती हैं।

-राहुलभास्कर, दानापुर

आपकी चिट्ठी