- Hindi News
- दांत गंदें हैं, तो होगा जीवाणु का प्रकोप
दांत गंदें हैं, तो होगा जीवाणु का प्रकोप
दो बार ब्रश करना चाहिए:- प्रतिदिन दाे बार ब्रश यानी सुबह एवं रात में बिस्तर पर जाने से पहले करें। सुबह में प्राय: सभी लोग ब्रश करते है, लेकिन रात में बिस्तर पर जाने से पहले बहुत ही कम लोग ब्रश करते हैं। जबकि रात के समय खाना खाने के बाद का ब्रश करना अति आवश्यक होता है, क्योंकि एक सामान्य व्यक्ति की सोने की अवधि 6 से 8 घंटा होती है। रात के डिनर के बाद अगर भोज्य पदार्थ का कुछ अंश दांतों के बीच जमा रह जाए तो वह सड़ने लगता है। कोई भी भोज्य पदार्थ जब सड़ता है तो वहां एसिड बनने लगता है एवं जहां एसिड होता है वहां पर संक्रमण फैलाने वाले जीवाणु तेजी से बढ़ते हंै। जीवाणु होने से दांतों एवं मसूढ़ों में विभिन्न प्रकार की बीमारी होने लगती है।
प्रतिदिन
} दांतगंदे होने से दांतों में जीवाणु का प्रकोप होता है। अगर उचित समय पर इनका इलाज नहीं कराया जाए, तो दांतों में दर्द होने लगता हैं एवं अंत में दांत निकलवाना भी पड़ सकता है। दांतों में संक्रमण सबसे पहले दांत के पहले स्तर इनामेल में शुरू होता है जो अंत में अंतिम स्तर पल्प तक पहुंच जाता है। इससे दांतों में असहनीय दर्द होने लगता है इसका इलाज हम रूट कैनाल विधि द्वारा करा सकते हैं। अगर इलाज में देर हो जाए तो दांत निकलवाना पड़ सकता है। जो शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।