जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप आज से
पटना|मोइनुल हकस्टेडियम में बुधवार से शुरू होनेवाली तीन दिवसीय पटना जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन सुबह 11 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता का संचालन 30 तकनीकी पदाधिकारी करेंगे। 400 मीटर ट्रैक पर होनेवाली इस प्रतियोगिता में कुल 45 टीमें भाग लेंगी। पांच आयु वर्गों में आयोजित होनेवाली इस प्रतियोगिता में कुल 97 स्पर्द्धाएं होंगी। संघ के सचिव पंकज कुमार ज्योति ने यह जानकारी दी।