बिहार बॉल बैडमिंटन की कप्तानी रोहित को
पटना|कैथल (हरियाणा)में 11 से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम-बालक वर्ग :रोहित कुमार (कप्तान), रवि रंजन, आशुतोष, नवीन, अमित, धीरज, आकाश, राहुल शत्रुघ्न सिंह अिमत कुमार। बालिकावर्ग :आकृति रचना (कप्तान), हिना खातून, रानी कुमारी, निभा पांडे, आरती, खुशबू, रश्मि, ज्योति, मनीषा भूमि।