- Hindi News
- स्टेट वॉलीबॉल : पुरुषवर्ग में समस्तीपुर और पूर्व मध्य रेल में होगी खिताबी टक्कर
स्टेट वॉलीबॉल : पुरुषवर्ग में समस्तीपुर और पूर्व-मध्य रेल में होगी खिताबी टक्कर
फाइनल में पटना की महिला टीम
बिहारराज्य सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप के महिला वर्ग में मेजबान पटना की टीम फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला भागलपुर से होगा। जबकि पुरुष वर्ग के खिताबी मुकाबले में समस्तीपुर और पूर्व-मध्य रेल हाजीपुर की टीमें भिड़ेंगी।
मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में खेली जा रही चैंपियनशिप के तीसरे दिन पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में बिहार पुलिस ने खगड़िया को, पूर्व-मध्य रेल ने पटना को, आईजी पटना ने कटिहार को और समस्तीपुर ने भागलपुर को हरा सेमीफाइनल में स्थान बनाया था। इसके बाद पहले सेमीफाइनल में पूर्व-मध्य रेल ने आईजी पटना को 25-21, 23-25, 25-22, 25-13 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में समस्तीपुर ने बिहार पुलिस को 25-15, 25-27, 25-13, 25-20 से हराया।
अंक झटकने की मशक्कत।