- Hindi News
- आराध्य प्रणवानंद संयुक्त रूप से शीर्ष पर
आराध्य प्रणवानंद संयुक्त रूप से शीर्ष पर
25वींराष्ट्रीय अंडर-17 चेस में दिल्ली के आराध्य गर्ग (8.5) और आंध्र के वी. प्रणवानंद (8.5) 10वें चक्र के बाद संयुक्त रूप से शीर्ष पर गए हैं। जबकि बालिका वर्ग में तमिलनाडु की एम. महालक्ष्मी 8 अंक के साथ शीर्ष पर बनी हुई हैं।
अधिवेशन भवन में खेली चा रही चैंपियनशिप में मंगलवार को आंध्र के वाई. ग्रहेश (7.5) ने आराध्य को इंग्लिश ओप्निंग में बराबरी पर रोक दिया। दूसरी बिसात पर प्रणवानंद ने बिहार के गौरव कुमार (6), जो काले मोहरों से खेल रहे थे, से बाजी जीती। उधर, केरल के ए. अभिषेक ने डच डिफेंस अपनाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी ओडिशा के वैभव मिश्र (6) को हराते हुए संयुक्त रूप से दूसरे स्थान का दावा ठोका। अन्य मुकाबलों में आंध्र के एन. कृष्ण तेजा (6.5) ने उत्तर प्रदेश के संचय दुबे (5.5) को हराया। इस प्रकार 8.5 अंक योग पर दो, 7 पर दो, 6.5 पर तीन तथा 6 अंक पर 8 खिलाड़ी हैं, जिनमे बिहार के कुमार गौरव तथा राहुल कुमार भी शामिल हैं। बालिका वर्ग में महालक्ष्मी का विजेता बनना तय माना जा रहा है। 7.5 अंक पर दो खिलाड़ियों में तमिलनाडु की मोनिशा तथा वी वर्षिणी हैं, जिन्होंने क्रमश: आंध्र की जी. लास्या (6.5) तमिलनाडु की आर. दिव्यलक्ष्मी को हराया। 7 अंक पर अकेली चल रहीं सृजा शेषाद्री (तमिलनाडु) हैं, जिन्होंने महाराष्ट्र की साक्षी चितलांगे को हराया। बुधवार सुबह आखिरी चक्र के मुकाबले होंगे।
एक-दूसरे पर दबाव बनाने की होड़ में दोनों खिलाड़ी।
सोमवार को 10वें चक्र का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि डॉ. अनिल सुलभ।