पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केबल टीवी बाजार में क्षमता बढ़ाएगा डेन

केबल टीवी बाजार में क्षमता बढ़ाएगा डेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीके बाद अब बिहार झारखंड में डेन नेटवर्क ने अपने विस्तार की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी ने मंगलवार को पटना में अपने नेटवर्क को विधिवत लांच किया। इस संबंध में नेटवर्क के अधिकारियों ने मंगलवार को राजधानी के होटल मौर्या में प्रेस वार्ता की। इसमें योगेश शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन, दिल्ली) ने दावा किया कि डेन का नेटवर्क देश के लगभग 200 शहरों के 130 लाख घरों में मौजूद है।

डेन नेटवर्क आधुनिक तकनीक का उपयोग करती है इसलिए सभी प्रतिद्वंद्वी नेटवर्क से बेहतर गुणवत्ता प्रदान करती है। कंपनी का लक्ष्य अगले छह महीनों में 170 लाख नए घरों तक डेन की पहुंच बनाना है। इस प्रकार शीघ्र ही भारत के कुल तीन करोड़ घरों तक डेन नेटवर्क पहुंच जाएगी। इसी लक्ष्य के साथ बिहार में इस नेटवर्क काे लांच किया गया है।

फिलहाल बिहार के 27 झारखंड के 14 शहरों में यह मौजूद है। मौके पर उपस्थित बिहार-झारखंड के रिजनल हेड विंध्याचल ओझा ने बताया कि डेन नेटवर्क ने बहुत कम समय में ही बिहार-झारखंड में बहुत बड़ा एमएसओ तैयार कर लिया है। कंपनी शीघ्र ही पैकेज सिस्टम रेट की घोषणा करेगी। कंपनी ने पटना में सिग्नल ट्रांसमिशन यूनिट भी लगा ली है। इससे कंपनी हाई-स्पीड इंटरनेट प्रोवाइडर के तौर पर पटना में इंटरनेट कनेक्शन देगी। डेन का नेटवर्क पहले से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्णाटक, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, केरल, पश्चिम बंगाल में है।

03

लाखकेबल टीवी उपभोक्ता हैं पटना में

01

सालसे अधिक समय से पैकेज सिस्टम लागू है

400

एलएचओहैं अभी पटना में