रेमंड में उल्फी-सेल्फी प्रतियोगिता
पटना | राजधानीके हथुआ मार्केट के सामने स्थित रेमंड शो रूम ‘वेराइटीज’ में रेमंड द्वारा उल्फी प्रतियोगिता चल रही है। इसके तहत कोई भी ग्राहक उलेन परिधान से सुसज्जित होकर स्वयं अपना फोटो खींच कर जमा कर सकता है। कंपनी के प्रतिनिधि अच्छे फोटो का चयन करेंगे। जो विजेता घोषित होंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। शो रूम के संचालक राहुल अग्रवाल ने बताया कि शो रूम में उलेन कलेक्शन की बड़ी रेंज उपलब्ध है। रेमंड के सभी लेटेस्ट कलेक्शन भी स्टोर में हैं। कंपनी के ‘आई लव ऊल’ पैटर्न अभी काफी डिमांड में हैं।