21 22 को इलेक्ट्रिक ट्रेड फेयर
पटना | 21एवं 22 दिसंबर को पटना में इलेक्ट्रिक ट्रेड फेयर का आयोजन होगा। मेले में बिजली उपकरण व्यवसाय से जुड़े 50 ब्रांड शामिल होंगे। मेले के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल एवं पटना इलेक्ट्रिक ट्रेड एसोसिएशन के सचिव अनिल रिटोलिया ने बताया कि इसमें व्यवसाय से संबंध रखनेवाले करीब 5,000 व्यवसायी भाग लेंगे। हैवल्स, एचपीएल, एलएंडटी, एंकर, सीमैन्स, पॉलिकैब, सिस्का, कलर्स, हरसन जैसे बड़े ब्रांड भी अपने-अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। पटना इलेक्ट्रिक ट्रेड एसोसिएशन (पेटा) के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल के मुताबिक, मेले में बिहार की फैक्ट्रियों में उपयोग होने वाले इलेक्ट्रिक मोटर, गियर बॉक्स समेत कई विद्युतीय उपकरणों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।