- Hindi News
- तापमान 10 डिग्री से नीचे गिरा तो बंद किए जाएंगे स्कूल
तापमान 10 डिग्री से नीचे गिरा तो बंद किए जाएंगे स्कूल
शहरका तापमान अगर 10 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम स्तर से नीचे जाता है, तो स्कूलों को बंद कराया जाएगा। इस संदर्भ में जिलाधिकारी कार्यालय से स्कूलों को बंद करने की सूचना जारी की जाएगी। यह जानकारी बुधवार को जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्कूलों को अपना समय परिवर्तित करना चाहिए, ताकि बच्चों को परेशानी नहीं हो। इधर, शहर के बच्चों को कोहरे के बीच ठिठुरते हुए स्कूल जाने से थोड़ी राहत दी गई है। शहर के कुछ सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों ने अपनी समय सारणी में बदलाव किए हैं। स्कूल के इस पहल से बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी खुश नजर रहे हैं।
ठंडमें लगातार हो रहा इजाफा : शहरका तापमान दिन-ब-दिन घटता ही जा रहा है। पिछले पांच दिनों में शहर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। सबसे ठंडा दिन रविवार को रहा।
स्कूल के समय में बदलाव को लेकर कई स्कूलों के प्रबंधक का कहना है कि फिलहाल परीक्षा चल रही है। ऐसे में समय सारणी में बदलाव से काफी दिक्कतें आएंगी। स्कूल में त्योहारों के मौके पर छुट्टियां पहले ही दी जा चुकी हैं। ऐसे में आगे की छुट्टियां संभव नहीं है। पढ़ाई भी जरूरी है।
लोयला स्कूल
{पहले- 8.00बजेसे 1.00बजे
{ अब- 8.30बजेसे 1.00बजे
डॉनबॉस्को एकेडमी
{पहले- 6.45बजेसे 12.40बजे
{ अब- 8.00बजेसे 1.40बजे
डीएवीखगौल
{पहले- 7.30बजेसे 11.30बजे
{ अब- 8.30बजेसे 11.30बजे
संतजेवियर हाई स्कूल
{पहले- 8.30बजेसे 2.05बजे
{ अब- 9.00बजेसे 2.10बजे