पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपकरण नहीं मिलने से दूसरे आई बैंक में हो रही देर

उपकरण नहीं मिलने से दूसरे आई बैंक में हो रही देर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल के मरीजों के लिए कार्डियक इमरजेंसी की सुविधा

राजेंद्रनगरहॉस्पिटल में भी आई बैंक खुलना है। आई बैंक के लिए ढांचागत सुविधाएं काफी हद तक पूरी कर ली गई हैं। जो काम बाकी है वह भी एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। पर अभी तक आई बैंक को उपकरण नहीं मिला है। उपकरण की कमी की वजह से आई बैंक खुलने में देर हो रही है। आई बैंक के लिए डॉक्टर और नर्स भी ट्रेनिंग ले चुके हैं। उपकरण की व्यवस्था हो जाय तो आई बैंक 15 दिन के अंदर शुरू हो जाएगा। राजेन्द्र नगर अस्पताल के निदेशक डॉ. नरेश भीमसरिया का कहना है कि आई बैंक का उद्‌घाटन अगले साल 26 जनवरी को करने की योजना बनी है। उपकरण मिलने पर आई बैंक शुरू करने में देर नहीं होगी। बाकी काम पूरा कर लिया गया है। वैसे नेत्रदान करने के इच्छुक लोग शपथ पत्र (प्लेज) जमा अस्पताल में कर सकते हैं। इसकी सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि आई बैंक शुरू हो जाने पर यहां भी कोर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलने लगेगी। वैसे आईजीआईएमएस में आई बैंक कार्यरत हो गया है। वहां कोर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा भी बहाल हो गई है।

डॉ. विश्वास के मुताबिक नवजात बच्चों के लिए नियोनैटल इंटेसिव केयर यूनिट (नीकू) की सुविधा बहाल हो गई है। नीकू की सेवाएं नवजात बच्चों को मिलने लगी है। इसके अलावा संस्थान में अब पेडिएट्रिक्स इंटेसिव केयर यूनिट (पीकू) की व्यवस्था की जाएगी। नीकू की सुविधा जल्द ही बच्चों को मिलने लगेगी।

नवजात के लिए नीकू की सुविधा

आईजीआईएमएस

{छह बेड का होगा कार्डियक इमरजेंसी

{जनवरी के अंत में मिलने लगेगी सुविधा

{नवजात बच्चों को मिलने लगी नीकू की सुविधा