पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 को बिना एप्रोच रोड के दीघा रेल पुल का उद्‌घाटन

30 को बिना एप्रोच रोड के दीघा रेल पुल का उद्‌घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना¿ पूर्वमध्य रेल के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार ने बुधवार को दीघा रेल सह सड़क पुल के निर्माण से जुड़े अधिकारयों की बैठक ली। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर तक पुल का रेल वाला हिस्सा तैयार करने को कहा गया है। 30 को इसका उद्घाटन किया जाएगा। बिना एप्रोच रोड के रेल पुल तैयार हो जाएगा, जिस पर गाड़ियां नहीं चल सकेंगी। महाप्रबंधक ने कहा कि अब मात्र 14 स्पैन का निर्माण बाकी है। पुल के रोड वाले हिस्से के 18 स्पैन का काम पूरा हो चुका है। 26 दिसंबर को जीएम मुंगेर में बन रहे रेल सह सड़क पुल का निरीक्षण करेंगे।