हमें लिखें
हमें लिखें
Áआपभी हमें पत्र लिखें। हमारा पता है-
दैनिकभास्कर
आशाआर्केड, अनीसाबाद, पटना। आप हमें featuredesk.patna@dbcorp.in
परई-मेल भी कर सकते हैं।
शुद्ध हवा भी नहीं मिल रही आखिर कब चेतेंगे हम
Áबढ़तेप्रदूषण ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। जंगल कम होते जा रहे हैं, जोत में लगातार कमी होती जा रही है। शुद्ध हवा- पानी का अभाव है। प्रदूषण दूर करने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए या लगे हुए पेड़-पौधों की देखभाल करनी चाहिए। ऐसा देखने में आता है कि सरकारी या सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए पेड़-पौधों की जिम्मेवारी सिर्फ सरकार की ही होती है। कई दफा पौधे सूख जाते हैं और आस -पास के लोग उसमें पानी भी नहीं पटाते हैं। लोगों को उनकी इस प्रकार की गतिविधियों में लगे कार्यकर्ताओं की मदद करनी चाहिए।
-अमृता सिंह, बोरिंगरोड, पटना
खूनीबॉल पर रोक लगे
Áक्रिकेटमें बाउंसर पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाना जरूरी है। जब बल्लेबाज को अपनी हर विधा का इस्तेमाल करने के बाद भी गेंदबाज आउट नहीं कर पाता, तो वह बल्लेबाज को डराने तथा क्रिज छोड़ने के लिए मजबूर करने के लिए बाउंसर का प्रहार करता है। बाउंसर फेंकना घटिया स्तर पर उतरने जैसा है। बल्लेबाज से थोड़ी भी चूक हो, तो वह घायल हो सकता है। उसकी जान भी जा सकती है।
-अशोक राम, मैलाटंकी, राजेंद्रनगर।
प्रधानमंत्रीसे उम्मीद
Áप्रधानमंत्रीचुनाव से पहले किए वादों को पूरा करने में लगे हैं। सीमा पर दुश्मनों द्वारा की जा रही घुसपैठ, फायरिंग का जवाब दिया जा रहा है। सफाई अभियान देश के लिए जरूरी है। प्रधानमंत्री कालेधन को वापस लाने के लिए भी सक्रिय हैं। बिहार में भी भाजपा की सरकार बने, तो विकास तेज होगा।
-ईशु कुमार,करजान,अथमल गोला।
आपकी चिट्ठी