- Hindi News
- तीन डॉक्टरों की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
तीन डॉक्टरों की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
आयकरविभाग ने बेगूसराय के तीन डॉक्टरों डॉ. रामयतन सिंह, डॉ. नलिनी रंजन सिंह और डॉ.रामाश्रय सिंह की करोड़ों की अघोषित संपत्ति का पता लगाया है। आयकर विभाग के अनुसार तीनों डॉक्टर अपनी तरफ से ही इस अघोषित संपत्ति को घोषित करने को राजी हो गए हैं। डॉ.रामयतन सिंह ने करीब 3.19 करोड़ की अघोषित संपत्ति की घोषणा कर दी है।
आयकर विभाग के निदेशक (अन्वेषण) कुमार संजय ने इसकी पुष्टि की है। दो डॉक्टरों की भी लगभग 8 से 9 करोड़ की अघोषित संपत्ति का पता चला है। डॉ.रामयतन सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई बुधवार को पूरी हो गई। उनके यहां से कुल 80 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार डॉ.नलिनी रंजन सिंह के ठिकानों से करीब 43 बैंक खातों का पता चला है। इसमें से कई बैंक खाते अलग-अलग नाम से हैं। तीनों डॉक्टरों के चार्टड एकाउंटेंट भी छापेमारी के बाद से आयकर विभाग के संपर्क में नहीं आए। आयकर की टीम उनसे भी जानकारी हासिल करेगी। आयकर विभाग ने करीब बीस साल के बाद बेगूसराय में ऑपरेशन किया है। मंगलवार को एक साथ तीनों डॉक्टरों के ठिकाने पर छापेमारी शुरू की थी। पहले दिन 1.75 करोड़ कैश बरामद किया गया था। बुधवार को यह रकम बढ़कर करीब 1.80 करोड़ तक पहुंच गई।
बेगूसराय| 38घंटे से भी ज्यादा समय की छापेमारी में दूसरे दिन टीम को कुछ ज्यादा नगद नहीं मिल पाया। आयकर की टीम वैसे तो उन सभी व्यक्तियों को दो दिन ढ़ूढ़ती रही जिनके नाम डाक्टरों के बही खाते से मिले लेकिन सबसे बेसब्री से आयकर की टीम विजय नामक शख्स को खोजती रही। सूत्र बताते हैं कि उक्त कथित विजय ही तीनों डाक्टर साहब के खातों का लेखा जोखा रखता था।
{तीनों डाक्टरों की करीब बारह करोड़ की, डॉ.रामयतन सिंह ने 3.19 करोड़ की अघोषित संपत्ति घोषित की, 80 लाख भी जब्त
{एक डॉक्टर के 43 बैंक खातों का पता चला, कई खाते अलग-अलग नाम से, छापेमारी के बाद तीनों डॉक्टर के एकाउंटेंट गायब
38 घंटों तक चले अॉपरेशन के बाद बाहर निकल प्यास बुझाते अफसर।