फर्जी अफसर को पुलिस ने छोड़ा
मलयपुरथाना क्षेत्र के कटौना पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर रात भागलपुर से उत्तरप्रदेश पशु ले जा रहे दो ट्रकों को अभिषेक कुमार सिंह नामक व्यक्ति के द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़े गए ट्रक चालक से अभिषेक उसके तीन अन्य सहयेागियों द्वारा मारपीट करते हुए 10 हजार रुपए की मांग की गई। ट्रक चालक द्वारा इसकी सूचना वर्तमान में कार्यरत पशु इंस्पेक्टर संतोष कुमार को दी गई तो अभिषेक सहयोगियों द्वारा मारपीट भी की गई। सूचना पर ट्रक एवं फर्जी पशु इंस्पेक्टर को पुलिस पकड़ कर मलयपुर थाने ले आई। खुद को पशु इंस्पेक्टर बताने वाले अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि वे 10 दिन पहले हीं जमुई में एसपी उपेंद्र प्रसाद सिंह के समक्ष अपना योगदान दिया है। पहले से कार्यरत पशु इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का तबादला हो गया है।
पूर्व से कार्यरत पशु इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यहां पर फर्जी तरीके से अभिषेक कुमार सिंह नामक व्यक्ति पशु इंस्पेक्टर के रूप में कार्य करने आया था।एसपीसीए पटना, बिहार के सचिव र|ेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि मुजफ्फरपुर के रामलखन साहनी द्वारा फर्जी तरीके से कई जिले में एेसे इंस्पेक्टर की बहाली की गई थी।
जमुई एसपी उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि संतोष कुमार सिंह पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं लेकिन उनके द्वारा कोई ऐसा काम नहीं किया गया जिससे उन्हें पहचाना जा सके। राम लखन साहनी के द्वारा अभिषेक कुमार सिंह की पोस्टिंग की गई थी जिसके आधार पर वे कार्य करने आए थे। जांच के बाद सही पाया गया। रामलखन साहनी और र|ेश्वर प्रसाद सिंह दोनो ही एसपीसीए के सचिव हैं और दोनों को बहाल करने का अधिकार है।