पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेतिया में ट्रांसपोर्टर की हत्या

बेतिया में ट्रांसपोर्टर की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइकसवार दो अपराधियों ने बुधवार की शाम एक ट्रांसपोर्टर को गोली मार दी। जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसपी के आदेश पर शहर की नाकेबंदी कर दी गई है। नवलपुर थाना के सेमरी भवानीपुर निवासी एवं शक्ति ट्रांसपोर्ट के मालिक मनोज कुमार गुप्ता बुधवार की शाम करीब पौने छह बजे मोटरसाइकिल से शांतिनगर स्थित आवास जा रहे थे। मोटानी पेट्रोल पंप के सामने अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

सासाराम| रोहतासके दिनारा बाजार में बुधवार की सुबह व्यवसायी धीरेन्द्र सेठ पर उसके सगे भांजे मुन्ना सेठ ने जानलेवा हमला बोल दिया। मुन्ना सेठ ने मामा को चाकू मार कर घायल कर दिया। उसे पीएमसीएच पटना भेजा गया। बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मुन्ना सेठ का दिनारा निवासी अपने मामा से विवाद चल रहा था। घटना के बाद मुन्ना सेठ फरार है।

मधेपुरा| पुरैणीथाना क्षेत्र के मगदमपुर में भूमि विवाद में तलवार से वार कर 24 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। गांव के ही भोला मेहता और चंदेश्वरी मेहता के बीच भूमि विवाद में बुधवार की शाम चंदेश्वरी मेहता के पक्ष से दर्जनों लोगाें ने भोला मेहता के घर पर हमला कर घर में आग लगा दी। विरोध करने पर युवक की हत्या कर दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थित को नियंत्रित किया और आग पर काबू पाया। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।