- Hindi News
- मुजफ्फरपुर से 6 करोड़ ले भागी नॉन बैंकिंग कंपनी
मुजफ्फरपुर से 6 करोड़ ले भागी नॉन बैंकिंग कंपनी
अधिकब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपए जमा कराने के बाद चिट-फंड कंपनियों के भाग जाने की फेहरिस्त में बुधवार को मुजफ्फरपुर की एक और कंपनी का नाम जुड़ गया। ईरील म्यूचुअल फंड नामक चिट-फंड कंपनी ने नगर थाने के महाराजी पोखर, कमरा मोहल्ला और बड़ी मस्जिद आदि मोहल्लों के हजारों खाताधारियों के करीब छह करोड़ रुपए लेकर फरार हो गई। बुधवार को सैकड़ों खाताधारियों ने एजेंट लल्लू कुमार का घर घेर कर प्रदर्शन किया। नगर पुलिस के पहुंचने पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद हंगामा शांत हुआ।
खाताधारियों ने बताया कि जमाल रोड पटना की जीएसएचपी म्यूचुअल बेनीफिट प्राईवेट लिमिटेड नामक कंपनी की शाखा कार्यालय मुजफ्फरपुर में करीब चार वर्षों से संचालित थी। पटना में उसका मुख्य कार्यालय बताया जाता है। दर्जनों युवक मोहल्ले के लोगों से ईरील म्यूचुअल फंड में कम दिनों में ज्यादा ब्याज देने का लालच देकर पैसा जमा कराते थे। चार दिन पूर्व कार्यालय में ताला बंद हो गया और सभी एजेंट फरार हो गए।