- Hindi News
- ग्राहकों से मिले एसबीआई के प्रबंध निदेशक
ग्राहकों से मिले एसबीआई के प्रबंध निदेशक
पटना | भारतीयस्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक बी. श्रीराम बुधवार को पटना पहुंचे। होटल मौर्या में आयोजित ग्राहक मिलन समारोह में 20 ग्राहकों से बैंक एमडी रू-ब-रू हुए। उन्होंने एसबीआई की बेहतर सेवा की प्रतिबद्धता को दुहराया। उन्होंने बेहतर ग्राहक सेवा के लिए तकनीक का अधिकाधिक प्रयोग करने की जरूरत भी बताई। पटना के सीजीएम ने बताया कि शीघ्र ही पटना में इलेक्ट्रॅानिक शाखा खुलेगी। वर्तमान में पटना मंडल में करीब 13.64 लाख ग्राहक इंटरनेट और 6.02 लाख ग्राहक मोबाइल बैंकिंग का उपयोग कर रहे हैं। बैंक के 3 हजार से अधिक एटीएम और 1,419 शाखा पटना मंडल में सेवारत हैं।