- Hindi News
- राजधानी में जीएल इलेक्ट्रॉनिक का धमाल शॉप लांच
राजधानी में जीएल इलेक्ट्रॉनिक का धमाल शॉप लांच
पटना | बिहारकी उभरती ई-काॅमर्स कंपनी जीएल इलेक्ट्राॅनिक्स ने अपनी वेबसाइट धमाल शॉप को लांच किया है। जीएल इलेक्ट्राॅनिक्स स्नैपडील, नापतोल, बिग बाजार, इबे एवं रेडिफ.कॉम, पे टीएम, आईआर, सीटीसी, अमेजन जैसी बड़ी ई-काॅमर्स कंपनियों को उत्पाद उपलब्ध कराती है। जीएल इलेक्ट्राॅनिक्स के नए ई-काॅमर्स पोर्टल धमालशॉप पर पुस्तकें, कपड़े, बच्चों के प्रॉडक्ट्स, पोस्टर, मोबाइल फोन, लैपटॉप, कैमरा, कॉस्मेटिक आइटम समेत कई चीजें उपलब्ध रहेंगी। कंपनी किस्त पर भी प्रॉडक्ट उपलब्ध कराने की तैयारी में है। प्रॉडक्ट्स की फ्री होम डिलीवरी की जाएगी। जीएल इलेक्ट्राॅनिक के प्रॉपराइटर कुंदन कुमार के अनुसार डिलीवरी तेज है रिटर्न प्रक्रिया आसान है।