पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने 57 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने 57 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना |पंजाबनेशनल बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा चलनेवाले दो कार्यक्रम सौंदर्य प्रसाधन प्रबंधन एवं महिला वस्त्र निर्माण का समापन बुधवार को हुआ। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्रा के हाथों 57 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। कार्यक्रम में नीतीश मिश्रा ने संस्थान के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, प्रशिक्षण प्राप्त करनेवाली महिलाओं के लिए स्वावलंबी होने की अपार संभावनाएं हैं। मौके पर पीएनबी के महाप्रबंधक शंभू किशोर मल्लिक, मंडल प्रमुख एके दरगन, मॉनीटरिंग सेल फॉर आरसेटी के एसपीसी मनोज कुमार, संस्थान के निदेशक सीपी सिन्हा एवं अन्य सहयोगी उपस्थित थे। गौरतलब है कि संस्था पिछले सात वर्षों से नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण मुहैया करा रही है। अबतक 4600 प्रशिक्षणार्थियों ने लाभ उठाया है।