सोना 600 चांदी 1700 रुपए महंगी
बुधवारको पटना सर्राफा बाजार में सोने 600 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी रही, वहीं चांदी 1700 रुपए किलो उछल गई। सोना जेवराती (22 कैरेट) 27,300 रुपए, सोना बिठूर 27,450 रुपए 18 कैरेट 22,000 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। दूसरी ओर, चांदी ने भी लंबी छलांग लगाते हुए 38,400 रुपए प्रतिकिलो का स्तर छू लिया। दूसरी ओर चांदी कच्ची 38,300 रुपए प्रति किलो बोली गई। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में तेजी के कारण यह तेजी दर्ज की गई है। इसके अलावा लगन की मांग भी अच्छी निकल कर रही है।