पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप : महिलावर्ग के फाइनल में मेजबान टीम ने भागलपुर को, पुरुष वर्ग में समस्ती

स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप : महिलावर्ग के फाइनल में मेजबान टीम ने भागलपुर को, पुरुष वर्ग में समस्तीपुर ने पूर्व-मध्य रेल को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना समस्तीपुर को खिताब

बिहारराज्य सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप के महिला वर्ग का खिताब मेजबान पटना ने जीत लिया है। जबकि पुरुष वर्ग में समस्तीपुर की टीम चैंपियन रही।

लगातार8वीं बार चैंपियन बनी पटना की महिला टीम

मोइनुलहक स्टेडियम के बाहरी परिसर में खेली गई चैंपियनशिप के अंतिम दिन महिला वर्ग के फाइनल में पटना ने भागलपुर को 25-16, 25-14, 22-25, 18-25, 15-5 से हराया। इसके साथ ही पटना की टीम ने लगातार आठवीं पर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 2-2 सेट की बराबरी के बाद पांचवें सेट में पटना की टीम ने जबर्दस्त वापसी कर मुकाबला जीता। पटना की ओर से ममता, विश्वा भारती, चांदनी कुमारी प्रीति ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग के खिताबी मुकाबले में समस्तीपुर ने पूर्व-मध्य रेल हाजीपुर को 25-22, 25-21, 25-20 से मात दी। उधर, बिहार पुलिस ने आईजी पुलिस पटना को हरा पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान पाया। वहीं, महिला वर्ग में बेगूसराय ने मुजफ्फरपुर को पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहनेवाली टीम को विकास आयुक्त एसके नेगी ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर आईएएस राहुल सिंह, आयकर आयुक्त कुमार संजय, पीएनबी बिहार-झारखंड के महाप्रबंधक एसके मल्लिक के अलावा राज्य बॉलीबॉल संघ के सचिव रामाशीष प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव वीरेंद्र कुमार, डॉ. आरएन सिंह समेत कई मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया।

विजेता ट्राॅफी के साथ पटना की टीम। (नीचे) पुरुष वर्ग में चैंपियन समस्तीपुर की टीम।