पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शतरंज चैंपियन बने आराध्य और वर्षिणी

शतरंज चैंपियन बने आराध्य और वर्षिणी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
25वींराष्ट्रीय अंडर-17 चेस में दिल्ली के आराध्य गर्ग (9.5) ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि बालिका वर्ग में तमिलनाडु की वी. वर्षिणी (8.5) ने खिताब पर कब्जा जमाया।

अधिवेशन भवन में बुधवार को खेले गए 11वें चक्र के मुकाबले के बाद आराध्य और आंध्र प्रदेश के वी. प्रणवानंद के समान अंक रहे (9.5), लेकिन बेहतर रेटिंग के आधार पर आराध्य ने बाजी मारी। तमिलनाडु के एस योगित 7.5 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। जबकि ओडिशा के वैभव मिश्रा ने 7 अंक के साथ चौथी रैंकिंग हासिल की। बिहार के कुमार गौरव 7 अंक के साथ 10वें स्थान पर रहे, जबकि 6 अंक के साथ सौरभ आनंद 18वीं रैंकिंग पर रहे। बालिका वर्ग में तमिलनाडु की महालक्ष्मी का विजेता बनना तय माना जा रहा था, लेकिन आखिरी चक्र के साथ उन्हीं के राज्य की वी. वर्षिणी ने 8.5 अंक लेकर बाजी मार गईं। जबकि महालक्ष्मी को 8 अंक के साथ दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। तमिलनाडु की ही सृजा शेषाद्री के भी 8 अंक रहे, लेकिन वह रेटिंग में पिछड़ गईं और तीसरी रैंकिंग पर रहीं। 7.5 अंक के साथ मोनिशा ने चौथा स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र की जाह्नवी (7.5) को पांचवीं और चंडीगढ़ की तारिणी गोयल (7.5) को छठी रैंकिंग मिली। बालक और बालिका वर्ग के टॉप-20 खिलाड़ियों के बीच ग्रामीण विकिस मंत्री नीतिश मिश्र ने ट्राॅफी प्रदान की। इस मौक पर मौजूद अतिथियों में विजॉय प्रकाश, दीपक कुमार सिंह, बी. विनोद, चेतना झा आदि मौजूद रहे।

ट्रॉफी के साथ चैंपियनशिप में विजेता सहित श्रेष्ठ रैंकिग हासिल करने वाले खिलाड़ी और इस अवसर पर मौजूद अतिथि।