पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना हवाई अड्डे के विस्तार की उठी मांग

पटना हवाई अड्डे के विस्तार की उठी मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संसद का शीतकालीनसत्र

लोकसभामें बुधवार को पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को सौंदर्यकरण करने और इसका विस्तार करने की मांग की गई। भारतीय जनता पार्टी के छेदी पासवान ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए कहा कि पटना की आबादी बढ़ती जा रही है। इसके अलावा बिहार में पर्यटनों की आवक भी बढ़ रही है। हवाई अड्डा जरूरतों को पूरा नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से पटना हवार्ई अड्डे का सौंदर्यकरण किया जाना चाहिए।

सिविल परीक्षा की आयु सीमा और मौके नहीं घटाएंगे: मंत्री

कार्मिक,पेंशन एवं लोक शिकायत मंत्री जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार ने फैसला किया है कि प्रशासनिक सेवा परीक्षा में द्वितीय प्रश्न पत्र में पूछे जाने वाले अंग्रेजी भाषा कंप्रिहेंसन स्किल्स खंड के प्रश्नों के अंक सीएसई 2014 की मेधा सूचि में नहीं जोड़े जाएंगे। वर्ष 2011 में आयु और मौकों के हिसाब से परीक्षा में अंतिम बार शामिल हुए अभ्यर्थियों को 2015 में आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा में एक और मौका दिये जाने का भी फैसला किया गया है।

मानव संसाधन विकासमंत्री स्मृति ईरानी ने पिछले दिनों एक ज्योतिष से अपना हाथ दिखाया जो एक शिक्षा मंत्री के रूप में आपने अपनी भूमिका नहीं निभायी जो उसकी संविधान ने आपको दी है।ज्योतिष के घर जाकर आपने हाथ दिखाया। इससे आपने छात्रों के बीच क्या संदेश दिया। -शांताराम रावनाईक, कांग्रेसनेता

देश के विभिन्न हिस्सों नक्सल विरोधी अभियान में लगे केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवानों को अत्याधुनिक एम-4 असाल्ट राइफल नहीं दी जाएगी। माओवादियों से लड़ने वाले केंद्रीय सश बलों द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे हथियार पुराने नहीं हैं। -हरिभाई परथीभाईचौधरी, गृहराज्य मंत्री