पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनिवर्सल म्यूज़िक के यंग सिंगिंग स्टार्स के फाइनल में पटना का केशव त्योहार

यूनिवर्सल म्यूज़िक के यंग सिंगिंग स्टार्स के फाइनल में पटना का केशव त्योहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेदिनोंकुणाल गांजेवाला और पंडित छन्नूलाल मिश्र ने सिंगिंग सेंसेशन में जिस बच्चे को बिहार टॉपर का खिताब सौंपा, अब वह विख्यात यूनिवर्सल म्यूज़िक की दहलीज़ पर है। देश के 31 हजार प्रतिभागियों की भीड़ से निकल आई-जीनियस यंग सिंगिंग स्टार्स के टॉप टेन में पहुंच गया है 13 साल का केशव त्योहार। मुंबई में 17 दिसंबर को होने वाले फाइनल राउंड में भी अगर केशव के सधे सुरों ने साथ दिया तो डीपीएस पटना में आठवीं के इस छात्र को पूरी दुनिया जान जाएगी। शोले-कुर्बानी से देवदास-मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसी फिल्मों का म्यूजिक लाने वाली यूनिवर्सल म्यूज़िक इंडिया उसे एलबम से लांच करेंगी।

डीबी स्टार ने केशव और उसकी प्रथम गुरु दिव्या (मां) से विशेष बातचीत की। केशव ने बताया कि फाइनल से पहले फिलहाल सलीम मर्चेंट और श्रद्धा शर्मा सभी प्रतिभागियों की तरह उनका भी रियाज़ स्काइप पर देख-सुन रहे हैं। 16 दिसंबर को ग्रूमिंग सेशन रहेगा, इसलिए उसके पहले खुद तानपुरा हारमोनियम के साथ हर तरह का गीत गाकर रियाज़ कर रहे हैं। पिछले महीने की 10 तारीख को 13 साल पूरा करने वाले केशव ने बताया कि वह अपनी कमियों को तलाश कर दूर करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं ताकि यह मौका हाथ से नहीं निकले। प्रतियोगिता आई-जीनियस दो वर्गों जूनियर और सीनियर में संचालित है। दोनों वर्ग के विजेता को यूनिवर्सल म्यूज़िक इंडिया के लिए एक एलबम में गाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा। साथ ही, चार प्रतिभागियों को यूनिवर्सल म्यूज़िक के लिए गाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा। प्रतियोगिता के पहले चरण में प्रतिभागियों को अपनी आवाज को रिकॉर्ड कर ऑनलाइन जमा करना था। दूसरे राउंड में निर्णायकों ने प्रतिभागियों को ऑनलाइन देखा-सुना।

शिवपुरी निवासी दिव्या संत जोसफ कॉन्वेंट में सिंगिंग टीचर हैं तो केशव के पिता राहुल कुमार बिजनेसमैन हैं। दिव्या बताती हैं कि जब केशव की उम्र चार साल रही होगी, तब वह पढ़ना-लिखना नहीं जानता था लेकिन सुरों को समझने लगा था। मुश्किल बंदिशें भी समझने लगा था। बेटे की प्रतिभा को समझते हुए प्राथमिक जानकारी देने के बाद दिव्या ने केशव को क्लासिकल की गूढ़ शिक्षा देने के लिए अनीसाबाद में गुरु रजनीश कुमार की शरण में दे दिया। दिव्या बताती हैं कि शास्त्रीय गायन पर बेजोड़ पकड़ के साथ ही केशव तबला और गिटार बेहद उम्दा बजाता है। इन दोनों वाद्य यंत्रों के बाद अब केशव