- Hindi News
- आशियाना दीघा रोड बना रही एजेंसी भी परेशान
आशियाना-दीघा रोड बना रही एजेंसी भी परेशान
आशियाना-दीघामुख्यमार्ग पर 23 करोड़ की सड़क बनी, लेकिन 33 मीटर को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम नहीं बनवा सका। निगम के पास मौजूद सरकारी दस्तावेज और नक्शे बताते हैं कि एक मकान का हिस्सा सड़क की जमीन पर नौ फीट तक आया हुआ है। निगम इसे कब्जा मानता है, लेकिन कब्जे पर सीधे कार्रवाई से बच रहा है। डीबी स्टार की पड़ताल में सामने आया कि निगम जिसे कब्जा मान रहा है, उसे हटाने की जगह निर्माण के दौरान कब्जा के अारोपी से इस आशय का शपथ पत्र मांगा कि काम के दौरान क्षति की जिम्मेदारी मकान मालिक की होगी।
आशियाना मोड़ से राजीव नगर नाला के ऊपर पांच साल में 1.85 किलोमीटर सड़क बनी थी। 33 मीटर नाले को छोड़ पूरी सड़क बन गई। बनी सड़क पर भी अतिक्रमण हो चुका है। डीबी स्टार टीम ने कब्जा के लिए जिम्मेदार माने जा रहे मकान के मालिक हक (अधिवक्ता) से मिलकर जानकारी मांगी। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण निगम रोड डिविजन के सीनियर इंजीनियर तुलसी राम ने निर्माण के दौरान उनसे एक एफिडेविट मांगा था। उन्हें एफिडेविट में घर के नुकसान की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई थी। उन्होंने इस पर तुरंत ही मना कर दिया।
जब सीनियर इंजीनियर तुलसी राम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उस मकान का लगभग नौ फीट तक नाले (जहां सड़क बनेगी) के ऊपर बना है। इस हिस्से को तोड़े बिना यहां पर सड़क बनाना संभव नहीं है। इसी के मद्देनजर सड़क निर्माण कर रही एजेंसी बीएचसीपीएल जीवी ज्योतिरिंधू दास कंस्ट्रक्शन ने 13 नवंबर को पुल निर्माण निगम को पत्र से सूचित किया कि यहां कंस्ट्रक्शन प्लांट रखने से हर दिन उसे एक लाख रुपए की क्षति हो रही है। इसके बाद निगम ने 20 नवंबर को हक और बगल में बने मुंडेश्वरी अपार्टमेंट के कब्जे को हटाने के लिए नूतन राजधानी अंचल, नई राजधानी पथ प्रमंडल एसएसपी को चिट्ठी भेजी। अब 33 मीटर सड़क नहीं बनाने की स्थिति में एजेंसी यहां से प्लांट हटाने की अनुमित मांग रही है।
एक हफ्ते बाद शुरू करेंगे चरणबद्ध आंदोलन
^सरकार पिछले पांच वर्षों में इस सड़क निर्माण पर 23 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। यहां सड़क की पूरी चौड़ाई 90 फीट है, लेकिन गाड़ियों को गुजरने के लिए सिर्फ 12 से 15 फीट ही छोड़ा गया। अगर अगले एक हफ्ते में सरकार पहल कर यहां छह महीने से बचे 20 फीट सड़क का निर्माण नहीं करवाती है तो चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। हम इसकी तैयारी कर रहे हैं। जनसंप