पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रूबन इमरजेंसी अस्पताल में आज से 31 तक नि:शुल्क ओपीडी

रूबन इमरजेंसी अस्पताल में आज से 31 तक नि:शुल्क ओपीडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाॅरूबन कुमार सिंह की जयंती पर रूबन इमरजेंसी अस्पताल में 12 से 31 दिसंबर तक ओपीडी में नि:शुल्क सेवा मिलेगी। अस्पताल के संस्थापक डाॅ. एके सिंह ने कहा कि यह सेवा एसपी वर्मा रोड एवं पटना सिटी के दोनों अस्पतालों में मिलेगी। कम खर्च में ही डाॅ. धनंजय, डाॅ. जफर, डाॅ. अंशु, डाॅ. तारिक सर्जरी करेंगे। डाॅ. अनवर आलम, डाॅ. दीपक कुमार की ओपीडी सेवा नि:शुल्क रहेगी। हार्निया, हाइड्रोसील, पाइल्स, अपेंडिक्स, गॉल ब्लाडर, किडनी स्टोन, प्रोटेस्ट एवं मूत्र रोग, पेट एवं आंत का अल्सर, बच्चेदानी का ऑपरेशन एवं अन्य स्त्री राेगों का इलाज एवं ऑपरेशन किया जाएगा। डाॅ. हिमांशु राय ने बताया कि आइसीयू, सीटी स्कैन, किडनी रोग एवं डायलिसिस की व्यवस्था अस्पताल में है। इस मौके पर डाॅ. सारिका राय, डाॅ. अनिल कुमार सिंह, डाॅ. नीता झा आदि मौजूद रहे।