चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार
चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार
पटना सिटी|मोबाइल वीडियोकैमरा चोरी करने के आरोप में अगमकुआं थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि कांटी फैक्ट्री रोड निवासी जहांगीर आलम ने घर से मोबाइल वीडियो कैमरा चोरी किए जाने का मामला दर्ज कराया था। दर्ज प्राथमिकी में कुणाल नाम के युवक पर संदेह व्यक्त किया था।