पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भू माफिया ने टुकड़ों में बेची मेडिकल कॉलेज की जमीन

भू-माफिया ने टुकड़ों में बेची मेडिकल कॉलेज की जमीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनएमसीएचकी अधिगृहीत भूमि को भू-माफियाओं ने टुकड़े-टुकड़े में बेच दिया है। जमीन की जमीनी हकीकत जब सामने आई तब यहां कच्चा पक्का मकान में रहने वाले करीब 700 लोगों के हौसले पस्त हैं। क्योंकि न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने यहां बसे लोगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। इधर, गुरुवार को अनुमंडल प्रशासन ने अभियान के तहत खाली कराई गई भूमि की चहारदीवारी अविलंब कराए जाने को कहा है। तत्काल इस ओर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में दोबारा अतिक्रमण होने की संभावना है।

पटना उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में पिछले तीन दिनों तक लगातार एनएमसीएच की अतिक्रमित भूमि से अतिक्रमण हटाने का काम चला है। गुरुवार को यहां को लोगों को इस बात को लेकर राहत मिली कि टीम अतिक्रमण हटाने के लिए नहीं पहुंची थी। अतिक्रमणकारियों के लिए आफत अभी टली नहीं है। जमीन मकान को बचाने के लिए यहां के लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन राहत मिलने की उम्मीद सामने नहीं दिखती है। क्योंकि पटना उच्च न्यायालय ने इस मसले पर रुख साफ कर दिया है कि हर हाल में अतिक्रमण मुक्त 88 एकड़ जमीन को करना है। एसडीओ केके प्रसाद ने बताया कि जिस जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया है, उसे तत्काल अस्पताल प्रशासन द्वारा घेराबंदी किए जाने की जरूरत है, अन्यथा दोबारा लोग वहां काबिज हो सकते हैं। इस संबंध में एसडीओ ने अस्पताल प्रशासन को पत्र भेजा है। इधर, अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि बीएमआईसीएल को नापी कर घेराबंदी का प्रारूप प्राक्कलन बनाने को कहा गया है। अतिक्रमित भूमि को खाली किए जाने के बाद वहां पर मेडिकल से संबंधित कई योजनाओं को मूर्तरूप देना है।

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि सरकार द्वारा अधिगृहीत भूमि को संरक्षित,सुरक्षित घेराबंदी नहीं किए जाने की वजह से भू-माफिया ने उक्त जमीन का फर्जीवाड़ा कर जमीन को टुकड़े-टुकड़े में बेच दिया है। यहां बसे लोगों का कहना है कि उन्होंने जमीन लेने के बाद रजिस्ट्री, दाखिल खारिज कराया है। जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद में यहां के लोग जमीन को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। भू-माफिया ने बड़े तालाब के हिस्से को भर बेच दिया।

गजटमें भी हो चुका है प्रकाशित

मेडिकलसंस्थान को विकसित करने की योजना के तहत सरकार ने 1958-59 में भूमि अधिगृहीत किया था। गजट में भी