- Hindi News
- एसडीओ का निर्देश, निर्धारित रास्ते से निकालें अखाड़ा
एसडीओ का निर्देश, निर्धारित रास्ते से निकालें अखाड़ा
मातम देख आंखें हुईं नम
चेहल्लुममें शांति-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्ष्ता करते हुए एसडीओ केके प्रसाद ने लोगों से सहयोग की अपील की। अखाड़ा अनुशासित ढंग से निकालने, निर्धारित रास्ते से ही अखाड़े को ले जाने का निर्देश दिया गया। अखाड़ा जुलूस शांति तरीके से निधारित समय सीमा के अंदर कर्बला पहुंचने की बात कही गई। अगर अखाड़े के जुलूस में किसी तरह की गड़बड़ी की गई तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। गली-मुहल्लों में पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएगी। पहलाम को लेकर तीन जगहों यथा पश्चिम दरवाजा, पटना नगर निगम शाह वाकर की तकिया स्थित कर्बला के निकट थाना खोला जाएगा। यहां नियंत्रण कक्ष भी कार्यरत रहेगा। अखाड़े के जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा। पश्चिम दरवाजा से लेकर शाह वाकर कर्बला तक सड़क के दोनोंओर बैरिकेडिंग की जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई जगहों पर दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया जाएगा। डीएसपी राजेश कुमार ने गुरुपर्व में भी शांति-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। बैठक में गुरुगोविंद सिंह अस्पताल के उपाधीक्षक नवल किशोर, पटना नगर निगम सिटी अंचल के मुख्य सफाई निरीक्षक कृष्ण नारायण शुक्ल, वार्ड पाषद बलराम चौधरी, मो. जावेद, कलीमुद्दीन, प्रभात बहादुर माथुर, विनोद अवस्थी, सत्यनाम सिंह, रंजन, प्रदीप गुप्ता, राजेश शुक्ला, राजेश साह, फिरोज हसन, रामजी योगेश, हेदायत अहमद, गणेश कुमार सहित कई लोग शामिल थे।
पटना सिटी के अनुमंडल कार्यालय में आयोजित शांति समिति की बैठक में अपनी समस्या को सुनाते समिति के सदस्य।