- Hindi News
- नए साल के स्वागत के लिए सज रहा कुम्हरार पार्क
नए साल के स्वागत के लिए सज रहा कुम्हरार पार्क
नववर्ष को लेकर लोगों का उमंग उत्साह बढ़ता जा रहा है। पिकनिक स्पॉट कुम्हरार पार्क को नव वर्ष पर धमाल मचाने वालों का इंतजार है, लेकिन इस बार पिकनिक मनाने वालों को कुछ सुविधा के साथ दुविधा का सामना भी करना होगा। मसलन भीड़ को देखते हुए ऐतिहासिक प्रदर्शनी बंद मिलेगी। पार्क की खूबसूरती की वीडियोग्राफी करने करने वालों को इसके लिए शुल्क जमा करना होगा। पहली बार ऐसी व्यवस्था हुई है कि पिकनिक मनाने के लिए पहुंचने वाले नि:शक्तों को व्हील चेयर की सुविधा प्रदान की जाएगी।
तैयारीमें जुटे लोग : नएसाल में पिकनिक मनाने की तैयारी में अभी से लोग जुट गए हैं। कुम्हरार पार्क में ही ज्यादा लोग जुटते हैं, क्योंकि यहां शुल्क काफी कम है। महज पांच रुपए में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक इसका आनंद ले सकते हैं। हरियाली के बीच पेड़-पौधे भी मानो नव वर्ष मनाने वालों के इंतजार में है। पार्क के अधिकारी कर्मचारी इसे और भी खूबसूरत कैसे किया इस पर काम कम रहे हैं।
वीडियोग्राफी के लिए लगेंगे 25 रुपए : 15साल से अधिक उम्र के लोगों को टिकट लगेगा। विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट का मूल्य 100 रुपए रखा गया है, हालांकि सार्क देशों के लोगों के लिए टिकट का मूल्य पांच रुपए ही रखा गया है। टिकटों की एडवांस बिक्री नहीं होगी। पार्क में अगर कोई अंदर के दृश्य को वीडियोग्राफी करना चाहे तो उसके लिए टिकट के अलावा 25 रुपए देने होंगे।
कौन-कौन सी किताबें मिलेंगी : भारतीयपुरातत्व से संबंधित नालंदा का इतिहास, राजगीर का इतिहास, सांची, खजुराहो, मांडू ताजमहल सहित कई किताबें बिक्री की जाएगी।
बंद रहेगा प्रदर्शनी हॉल
पहलीजनवरी पर कुम्हरार पार्क स्थित प्रदर्शनी हॉल देखने की आपकी इच्छा है तो आपको निराशा हाथ लगेगी, क्योंकि इस दिन भीड़ को देखते हुए इसे बंद रखा जाएगा। इसमें रखे गए खुदाई से निकले एसेंबली हॉल का मॉडल, 17 वीं शताब्दी का खिलौना, 300-450 की नारी मूर्ति, मानव मस्तक, तीली युक्त पहिया, बलुआ पत्थर पर मौर्यकालीन पॉलिश सहित कई महत्वपूर्ण चीजें देखने से वंचित रह जाएंगे। साथ ही झरने का भी आनंद नहीं उठा सकेंगे, क्योंकि यह खराब पड़ा है। इसका नोजल गायब हो गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण सहायक राधा किस्टो ने बताया कि पहली जनवरी को भीड़ को देखते हुए टिकट के लिए चार काउंटर खोले जाएंगे। इसके अलावा भारतीय पुरातत्व से संबंधित पुस