देशभक्तों के त्याग बलिदान की चर्चा
पटना सिटी| नयाभारत गढ़ो अभियान के तहत गुरुवार को गांधी सरोवर में देश की समस्त समस्याओं का समाधान राष्ट्रभक्ति विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। संयोजक अमित सिन्हा ने देशभक्तों के त्याग बलिदान की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने प्राचीन शिक्षा ज्ञान ग्रहण कर राष्ट्रहित में प्राणों की आहुति दी। समाज राष्ट्र के उत्थान के लिए शिक्षा को स्कूल कॉलेज के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है। कार्यक्रम में हरेंद्रनाथ, ऋत्विक सिन्हा, रोहित गुप्ता, आशुतोष तिवारी, जितेंद्र चंद्रवंशी, विवेक पटेल, रिशु पांडेय, मुन्नू कुमार, सुमित दूबे, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, श्रीधर दूबे ने विचार रखे।