वृद्धों की सेवा से भक्ति का सुख
पटना सिटी| इनरव्हील क्लब ऑफ पटना सिटी की ओर से महिला सदस्यों ने गुरुवार को वृद्धाश्रम में लोगों के बीच ठंड से बचाव के लिए कंबल, मोजा, टोपी सहित अन्य उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षा आरती प्रभाकर ने कहा कि वृद्धों की सेवा में भक्ति का सुख समाहित है। इसके लिए युवाओं को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। मौके पर सचिव नीलम केसरी, सरोज जायसवाल, रश्मि अरोड़ा, कविता अरोड़ा, गगन अरोड़ा, तारा झुनझुनवाला, पूनम झुनझुनवाला, मीनू राय, श्वेता प्रभाकर, आरती बल्लभ, श्वेता नयन सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं।