- Hindi News
- भारतीयता की रक्षा के लिए संगठित हों युवा
भारतीयता की रक्षा के लिए संगठित हों युवा
पटना|अखिल भारतीयविद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पटना इकाई द्वारा गुरुवार को विश्व संवाद केन्द्र में एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री निखिल रंजन ने कहा कि अखिल भरतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रवाद के वैचारिक अधिष्ठान को लेकर कार्यरत है। भारत और भारतीयता की रक्षा के लिए छात्र युवाओं को संगठित होना होगा। अध्यक्ष प्रो. नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि भारत के लोगों में अपनी सभ्यता, संस्कृति के प्रति आदर और सम्मान का भाव है। प्रशिक्षण शिविर में 40 सदस्यीय महानगर इकाई एवं 12 सदस्यीय पटना विश्वविद्यालय इकाई का भी गठन किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष डॉ. सुधा सिन्हा, पूर्व प्रदेश शिविर को कार्यकारिणी परिषद सदस्य पप्पू वर्मा, विश्वविद्यालय प्रमुख हिमांशु यादव, प्रदेश मंत्री आशीष सिन्हा, संयोजक अमित शर्मा, सुजित पाण्डेय मौजूद रहे।