पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओवरटेक कर रहे ट्रक ने घूमने निकले युवक को कुचला, मौत

ओवरटेक कर रहे ट्रक ने घूमने निकले युवक को कुचला, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरांचीथाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में एनएच 80 पर अल सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब शेरपुर निवासी विनोद कुमार का बेटा मनीष कुमार (18 वर्ष) घूमने के लिए निकला था।

ग्रामीणों ने बताया कि लखीसराय की ओर से बालू लदा ट्रक बाटा मोर की ओर जा रहा था। एक वाहन से ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक मनीष को कुचल डाला। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। इसके बाद मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने शव को एनएच 80 पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों की मांग थी कि एनएच 80 पर लगातार हो रही घटनाओं से बचाव के लिए एनएच पर स्पीड ब्रेकर लगाया जाए। आक्रोशित लोगों ने एनएच को चार घंटे तक जाम रखा। मोकामा बीडीओ और सीओ के समझाने एवं कार्रवाई और मुआवजा दिए जाने के बाद जाम खुला। सूचना पर पहुंची मरांची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। मरांची थानाप्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मनीष के चाचा सुबोध कुमार के बयान पर ट्रक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

रजनी की मौत के बाद रोती मां।

नौबतपुर| नौबतपुर-बिक्रमएनएच 98 पर गुरुवार रात दरियापुर गांव के पास वाहन से कुचल कर 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जब्त कर पहचान के लिए सुरक्षित रखा है। पुलिस युवक की जेब से मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश कर रही है। उसके जेब से छह सौ रुपए भी मिले हैं। बताया जाता है कि युवक पैदल नौबतपुर से बिक्रम जा रहा था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि युवक नशे में था। इस बीच किसी वाहन से उसे कुचल डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया।

बख्तियारपुर| रेलपुलिस को पटरी पर एक युवक का शव मिला। पुलिस ने बताया कि रेल थाना के रबाईच रेल पुल के पास अप लाइन पर युवक के शव होने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान जमालपुर निवासी रोहित संगोई (30 वर्ष) के रूप में की गई है। मृतक के पास से रेल टिकट मिला है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है।

बख्तियारपुर| सैदपुरके पास फोरलेन पर पुलिस को एक शव मिला। थानाध्यक्ष नदीम अख्तर ने बताया कि बुधवार रात गश्ती के लावारिस बाइक और खून से लथपथ कुचला एक व्यक्ति शव मिला। संभवतः बाइक सवार व्यक्ति किसी वाहन की चपेट में गया होगा।