- Hindi News
- विज्ञान प्रदर्शनी के लिए केवी के सुमित का चयन
विज्ञान प्रदर्शनी के लिए केवी के सुमित का चयन
दानापुर| केंद्रीयविद्यालय दानापुर के एकादश विज्ञान के छात्र सुिमत कुमार को अन्तरराज्यीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चुना गया है। नेशनल चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस के मुंबई में आयोजित प्रदर्शनी में पटना संभाग की ओर से भाग ले रहे सुमित के मौसम एवं वातावरण पर बनाए प्रोजेक्ट को चयनकर्ताओं ने चुना। इस प्रोजेक्ट में भौतिक विभाग के शिक्षक डाॅ. कुमार हेमेन्द्र ने सुमित का मार्गदर्शन किया। प्राचार्य एस वल्लभन ने सुमित को पुरस्कृत किया।
सुमित कुमार