पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांझी बोले हमें 50...

मांझी बोले-हमें 50...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उन्होंने कहा कि बिहार के 11 करोड़ लोगों में से 8 करोड़ बीपीएल हैं। हम बोलते हैं तो लोग कहते हैं, भरमाता है लेकिन जिसके लिए कहते हैं वो समझता है। देश 1947 में आजाद हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हम सबको राजनीतिक आजादी तो दिला दी, मगर हमें सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक आजादी प्राप्त करनी है। इसके बिना आजादी अधूरी है। और इसी के लिए 80 प्रतिशत आरक्षण की दरकार है। बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान दिया। आज गांधी होते तो रोते,उनकी आत्मा तड़पती, क्योंकि आज भी देशवासी आर्थिक,सामाजिक,शैक्षणिक आजादी को तड़प रहे हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। बोले-वो कहते हैं कि कुर्ता-पायजामा के साथ टोपी भी पहना दो। वो बिहार को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते हैं। आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। धर्मों को खत्म कर एक धर्म बनाना चाहते हैं। ईसाइयों और मुस्लिमों को हिंदू बनाया जा रहा है। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। मांझी के मुताबिक यह बुलेट नहीं बैलेट का जमाना है। वोटर बनो, वोट की ताकत पहचानो। बूथ मिल गया तो समझो, विकास हो गया। विकास की रोशनी घर-घर पहुंचाएंगे। महिलाओं के सम्मान के लिए त्रि-स्तरीय निकाय चुनाव में पचास प्रतिशत का आरक्षण दिया। उनके लिए शिक्षक नियुक्ति में भी पचास प्रतिशत आरक्षण है। पुलिस की बहाली में उनको 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। हम विशेष राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे। इस समारोह को मंत्री शाहिद अली खान, रमई राम आदि ने भी संबोधित किया।

गांधीसेतु के...

सूचनाके आधार पर डीआरआई की टीम ने गांधी सेतु के पटना छोर पर एक बस को रुकवाकर जांच शुरू की। जब दोनों के बैग की तलाशी शुरू हुई तो अफीम की एक-एक किलो के पांच बंडल पकड़े गए। डीआरआई सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार नईम और शकील ड्रग ट्रैफिकिंग के रैकेट से जुड़े हैं और इस रैकेट का कनेक्शन टेरर फंडिंग से भी बताया जा रहा है। पूरे कारोबार का लेन-देन हवाला के जरिए होता है। नईम और शकील पहले से इस धंधे से जुड़े रहे हैं और यह उनकी पहली खेप नहीं थी। दोनों के पास से कई क्रेडिट और डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं। नईम और शकील ने अफीम के गंध को दबाने के लिए थैले में अदरक भर रखी थी ताकि बस में बैठे लोगों को पता चले। पूछताछ में उन्होंने रैकेट से जुड़े कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं। उनको पकड़ने के लिए डीआरआई ऑपरेशन कर रही है।