बेहतर पैकेजिंग से बढ़ती है मार्केटिंग
किसीभी उत्पाद की बेहतर पैकेजिंग उसकी मार्केटिंग को सफल बनाती है। आज के दौर में पैकेजिंग का महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि कोई भी ग्राहक खुला सामान नहीं खरीदना चाहता है। उक्त बातें गुरुवार को भारतीय पैकेजिंग संस्थान के असिस्टेंट डायरेक्टर एन नटराजन ने बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में प्रेस वार्ता में कहीं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डिप्टी डायरेक्टर विधान दास ने कहा कि पैकेजिंग उद्योग के अगले दो वर्षों में दोगुनी ग्रोथ करने की उम्मीद है। भारतीय पैकेजिंग संस्थान अपने मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और हैदराबाद जैसे केंद्रों पर पैकेजिंग से संबंधित विशेष कोर्स भी चला रहा है।
कार्यशालाआज, जुटेंगे विशेषज्ञ
पैकेजिंगइंडस्ट्रीज की अहमियत से बिहार के उद्यमियों को जोड़ने के लिए भारतीय पैकेजिंग संस्थान ताजा और प्रोसेस्ड फूड की पैकेजिंग पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित कर रही है। इसका उद््घाटन शुक्रवार को होटल चाणक्या में उद्योग विभाग के प्रधान सचिव रवि मित्तल करेंगे। इसमें लगभग 150 उद्यमियों के शामिल होने की संभावना है। शुक्रवार को होनेवाली कार्यशाला में पैकेजिंग इंडस्ट्रीज के कई दिग्गज मौजूद रहेंगे। इनमें जे चक्रवर्ती (पूर्व निदेशक, सेंट्रल फूड लेबोरेट्रीज), शशिकला यादव (वरीय प्रबंधक, रिलायंस इंडस्ट्रीज), अमित जैन, (मार्केटिंग मैनेजर, टीन प्लेट कंपनी ऑफ इंडिया), रामचंद्र साह (एमडी, मार्डन फ्लेक्सी पैकेजिंग) और मिलन कुमार डे भी रहेंगे।