अंबेडकर कैरम टूर्नामेंट
पटना | अंबेडकरखेल विहार की ओर से राज्यस्तरीय अंतर विद्यालय कैरम टूर्नामेंट 23 दिसंबर से आयोजित होगा। यह जानकारी आयोजन सचिव जेके दास ने दी। तीन ग्रुपों कैडट, सब-जूनियर, जूनियर वर्ग के विजेता खिलाड़ी को ट्रॉफी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।